फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डॉ. सुधा यादव के नेतृत्व में 10 दिवसीय महाअभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नववर्ष 2026 की पहली सुबह गुरुग्राम के लिए केवल कैलेंडर बदलने का दिन नहीं रही, बल्कि यह शहर की तस्वीर बदलने के संकल्प का साक्षी बनी। भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के नेतृत्व में स्वच्छ गुरुग्राम मिशन के तहत 10 दिवसीय स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ हुआ। किसान भवन से खांडसा रोड और अनाज मंडी तक फैले इस व्यापक सफाई अभियान में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की एकजुटता देखने लायक रही। डॉ. सुधा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का यह संकल्प जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पूरे 10 दिन इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें