फर्रुखनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने रविवार को प्रभु उपहार भवन में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। इस दौरान नागरिकों ने स्वयं नशों से दूर रहने तथा 10 अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी सुभाष ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए कानून और सरकारी प्रयासों के साथ नागरिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। बी के प्रमिला और बी के गार्गी ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत आता है। थानाध्यक्ष सुभाष नारकोटिक्स, बीरबल सैनी, डॉ. पंकज बेनीवाल और विनय पार्षद मुख्य अतिथि रहे। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।