फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में चमगादड़ों की गाइड बुक लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पाई जाने वाली 15 में से 12 चमगादड़ प्रजातियों की जानकारी दी गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली में ‘इंटरनेशनल बैट एप्रिसिएशन डे’ के मौके पर चमगादड़ों पर एक खास गाइड बुक लॉन्च की गई। इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और शहर में चमगादड़ों के महत्व को समझाना है। ‘बैट्स ऑफ दिल्ली-एनसीआर’ नाम की इस गाइड को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन (एनसीएफ), सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज (सीडब्ल्यूएस) और बैट कंजर्वेशन इंटरनेशनल (बीसीआई) के साथ मिलकर तैयार किया है। इस गाइड में दिल्ली में पाई जाने वाली 15 में से 12 चमगादड़ प्रजातियों की जानकारी दी गई है। इसमें उनकी पहचान, रहने की जगह, खान-पान और व्यवहार के बारे में आसान भाषा में बताया गया है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि शहर में किन जगहों पर इन्हें देखा जा सकता है। इस मौके पर ‘बैट वॉक’ का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने खास उपकरणों की मदद से चमगादड़ों की आवाजें सुनीं और उनकी गतिविधियों को करीब से समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें