फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पलवल।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। अफसरों के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में डॉग स्क्वाॅयड के साथ जांच की गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार, प्रतीक्षालय और अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। डॉग स्क्वाॅयड की मदद से संदिग्ध सामान और वस्तुओं की जांच की गई। ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। राजेंद्र सिंह, एसआई, जीआरपी पलवल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को दें। सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें