फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के विश्वास और जिस्म को किया छलनी: काम के बहाने आरोपी ले गया खेत, फिर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 11 May 2023 08:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

बल्लभगढ़ थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो गई है। काम की तलाश वह पृथला गई थी। जहां आरोपियों ने उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से काम की तलाश में पृथला आई विधवा को खेतों में लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी काम दिलाने के बहाने खेतों में ले गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो गई है। काम की तलाश वह पृथला गई थी। 

पृथला में उसकी मुलाकात मंडकौला निवासी अशोक से हुई। अशोक उसे काम दिलाने के बहाने खेतों में ले गया, जहां पहले से ही बंचारी निवासी धीरज व माहौली निवासी पवन मौजूद थे। तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें