फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए सफर हुआ महंगा, टोल की नई दरें लागू

Fri, 04 Oct 2024 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

बुधवार रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहनों के लिए टोल की दरें बढ़ा दी गईं हैं। यह दरें दो साल बाद बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन
Yamuna Expressway - फोटो : Facebook/Yamuna Expressway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने के लिए अब वाहन चालकों को अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। बुधवार रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहनों के लिए टोल की दरें बढ़ा दी गईं हैं। यह दरें दो साल बाद बढ़ाई गई हैं। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से आगरा के फतेहाबाद रोड तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना 38 हजार वाहन गुजरते हैं जिनकी संख्या सप्ताहंत में 50 हजार के पार पहुंच जाती है। इस दूरी को तय करने के लिए अब दो पहिया वाहन चालक बाइक और स्कूटी वालों को 247.50 रुपये देने होंगे। इसी तरह एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) श्रेणी में आने वाली कार, जीप आदि को 486.75 रुपये का भुगतान करना होगा। 

हल्के मालवाहक वाहन जैसे मैक्स, टाटा टेंपो  आदि को 759 रुपये देने होंगे। बस और ट्रक चालकों को 1542.75 रुपये टोल भुगतना होगा। हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनों पर अब 2351.25 रुपये का टोल लगेगा। कारों, स्कूटर, बाइक अदि की ढुलाई करने वाले बड़े वाहनों पर 3027.75 रुपये का टोल लगेगा।
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 में ही जेपी इन्फ्राटेक ने टोल की दरों में बढ़ाने की मांग की थी। तीन अक्तूबर से नई दरें लागू हो गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें