गौरतलब है कि ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट दक्षिण दिल्ली का हिस्सा है। इस सीट पर सौरभ भारद्वाज पहले भी लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 'आप' के सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2015 में वो फिर से विधायक चुने गए थे। साल 2008 में इस सीट पर भाजपा से विजय कुमार मल्होत्रा विधायक चुने गए थे।