संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए डीएसए ए-डिवीजन लीग के मुकाबले में ईमी हीरोज फुटबॉल क्लब ने बंगदर्शन फुटबॉल एसोसिएशन को 2-1 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले हाफ में बंगदर्शन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 20वें मिनट में चिराग कोली के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, दूसरे हाफ में ईमी हीरोज क्लब ने शानदार वापसी की। टीम के सुमित सिंह ने 56वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 77वें मिनट में राहुल कुमार राय ने निर्णायक गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। इस जीत के साथ ईमी हीरोज क्लब ने ग्रुप स्टेज में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।