फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वासघात: दादा के खाते से पोते ने ही उड़ाए 29.50 लाख, दोस्त के साथ मनाली-नैनीताल में खर्चे लाखों; गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पोते अभिषेक राघव (22) और उसके दोस्त तुषार चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस पोते पर परिवार को भरोसा था उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 87 वर्षीय दादा की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। रिटायर्ड नौसेना कर्मी के बैंक खाते से 29.50 लाख रुपये निकालकर दोनों आरोपियों ने जमकर मौज-मस्ती की। ठगी की रकम से कार खरीदी, उसमें महंगा म्यूजिक सिस्टम लगवाया और देश के कई पर्यटन स्थलों पर लग्जरी यात्राएं कीं। 
विज्ञापन


पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पोते अभिषेक राघव (22) और उसके दोस्त तुषार चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई पोलो कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीसीपी पूर्वी दिल्ली राजीव कुमार के अनुसार आरोपियों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच रकम निकाली। 

उन्हें खाते से जुड़ी जानकारी तक आसानी से पहुंच हासिल थी। दरअसल बुजुर्ग के बैंक खाते से अभिषेक का मोबाइल नंबर लिंक था। इसी का फायदा उठाकर उसने दोस्त के साथ मिलकर बैंक खाते से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। दोनों ने ठगी की रकम को अपने शौक पूरे करने में खर्च किया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 2.75 लाख रुपये में पोलो कार खरीदी थी। इसके बाद कार को महंगा बनाने के लिए उसमें 1.25 लाख रुपये का म्यूजिक सिस्टम लगवाया। इतना ही नहीं मनाली, नैनीताल और ओडिशा की यात्राओं पर भी लाखों रुपये खर्च किए। नोएडा में दोस्तों के साथ पार्टियां करने और महंगे शौक पूरे करने में भी रकम उड़ाई। डीसीपी राजीव कुमार के मुताबिक मामले का खुलासा बुजुर्ग के बेटे अश्वनी राघव की शिकायत के बाद हुआ। 

उन्होंने पिता के बैंक खाते से लाखों रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दी थी। इस आधार पर साइबर थाने में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने बैंक खातों में हुए लेनदेन की पड़ताल की तो रकम के दो अलग-अलग खातों में पहुंचने का पता चला।

जांच में सामने आया कि 9.30 लाख रुपये अभिषेक राघव के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते में और 20.24 लाख रुपये तुषार चौधरी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। बैंक खातों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें