ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सेक्टर-बीटा दो में सोमवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सेक्टर में भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली गई। रायन गोल चक्कर पर भगवान महावीर का पांडु शीला पर अभिषेक किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।