नई दिल्ली। दिल्ली पंचायत संघ ने राजधानी में आठ वन और जलाशयों के निर्माण की पहल का स्वागत किया है। संघ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया और इसे पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में दूरदर्शी कदम बताया। इसके साथ ही गांवों की ग्रामसभा कृषि भूमि को भी ग्रामीण विकास और जनहित के कामों के लिए सुरक्षित रखने की मांग की। दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि यह भूमि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को हस्तांतरित न कर गांवों की जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जाए और इस पर पौधरोपण, तालाब निर्माण, शहरी वन, खेल मैदान, पार्किंग, सामुदायिक भवन, स्कूल-पुस्तकालय और वन्यजीव आवास जैसे काम किए जाएं। ब्यूरो