फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रैन बसेरों को बंद करने की कोशिश कर रही सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धनराशि रोकने का लगाया आरोप

Wed, 26 Apr 2023 09:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार द्वारा डूसिब के रैन बसेरों में बेसहाराओं को दी जाने वाली भोजन सुविधा वापस लेने की निंदा की है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार द्वारा डूसिब के रैन बसेरों में बेसहाराओं को दी जाने वाली भोजन सुविधा वापस लेने की निंदा की है। कहा है कि सरकार बार-बार कुछ रैन बसेरों को बंद करने की कोशिश कर रही है और पिछले एक साल में यह दूसरी बार है कि इन रैन बसेरों में रहने वाले बेसहारा लोगों के लिए भोजन की सुविधा के लिए अपनी धनराशि को रोका गया है।

विज्ञापन

आप नेता का बयान गैर जिम्मेदाराना:भाजपा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आप नेता दुर्गेश पाठक गैर जिम्मेदार नेता हैं। पिछले 4 सालों से वह सिर्फ अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए बयान दे रहे है। उनका बयान कि भाजपा आप पार्षदों को खरीदने के लिए पुलिस मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है, बेबुनियाद है। 


कपूर ने दुर्गेश पाठक को चुनौती दी है कि वह आरोप लगाना बंद करें और सबूत के साथ एक मामला दिखाएं जहां किसी भी पुलिस अधिकारी ने आप पार्षद पर दबाव डाला हो या पक्ष बदलने के लिए पैसे की पेशकश की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें