फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सरकार ने कोरोना योद्धा के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक, संजय गुप्ता की कोविड से हुई थी मौत

Tue, 13 Jun 2023 03:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के समय लोगों की जान बचाते हुए संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा डॉ. संजय कुमार गुप्ता के परिवार को  एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के समय लोगों की जान बचाते हुए संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा डॉ. संजय कुमार गुप्ता के परिवार को  एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी। 

श्रम एवं समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने उनके परिजनों को चेक सौंपा। डॉ. संजय कुमार गुप्ता बतौर चिकित्सा अधीक्षक अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में कार्यरत थे। वह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में बने कोविड हेल्थ सेंटर की जिम्मेदारी उठा रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी निभाते हुए वह कोरोना की चपेट में आ गए और उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें