फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू परियोजनाओं की प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ा सकती है सरकार

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

सरकार एक अप्रैल से घरेलू परियोजनाओं की प्राकृतिक गैस की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ाकर 3.72 डॉलर प्रति इकाई एमएमबीटीयू कर सकती है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों को लाभ होगा। 

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि कठिन क्षेत्रों से उत्पादित गैस की दर भी बढ़कर करीब 9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की जा सकती है जो इस फिल हाल 7.67 डॉलर है। लगातार चौथी बार गैस की कीमतों में वृद्धि होगी। 

प्राकृतिक गैस की कीमतें हर छह महीने- एक अप्रैल और एक अक्टूबर- में तय की जाती है। इसके लिए प्राकृतिक गैस की कीमतें गैस बेचने वाले अमेरिका, रूस और कनाडा जैसे देशों के गैस बिक्री केंद्रों में एक तिमाही समाप्त वर्ष में गैस की औसत दरों के आधार निर्धारित की जाती हैं।
विज्ञापन


इस लिए इस बार पहली अप्रैल से 30 सितंबर की अवधि के लिए पिछले साल एक जनवरी से एक दिसंबर की अवधि में इन केंद्रों की कीमतों के भारित अवसर के आधार पर तय की जाएगी। ज्ञात आंकड़ों के अनुसार इस बार एक अप्रैल से इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। 

गैस की कीमतें बढ़ाने से ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे उत्पादकों का मुनाफा बढ़ेगा। इससे पहले सरकार ने एक अक्टूबर 2018 को प्राकृतिक गैस के घरेलू उत्पादकों को दी जाने वाली कीमत को 3.06 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 3.36 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें