फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वर्ण विजेता हर्ष का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया देश का मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका के रहने वाले जूडोका खिलाड़ी हर्ष सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। हर्ष का मंगलवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। परिवार, कोच, साथी खिलाड़ियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। हर्ष के पिता एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं और परिवार की आर्थिक चुनौतियों के बीच भी उन्होंने बेटे की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के लिए हरसंभव सहयोग किया। हर्ष ने लगातार अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। हर्ष ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनके जीवन का सबसे यादगार पल है और अब उनकी पूरी तैयारी एशियन गेम्स पर केंद्रित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें