फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ताला तोड़कर सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण, गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाना गदपुरी में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पवन कुमार शर्मा ने बताया है कि वह 10 नवंबर की शाम को करीब छह बजे घर पर ताला लगाकर सामान खरीदने बच्चों के साथ बाजार में गए थे। रात आठ बजे लौटने पर उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से सोने की जंजीर, कुंडल, टॉप्स और सोने का टीका गायब था। इसके अलावा घर से एक भरा और एक आधा भरा गैस सिलेंडर तथा सैमसंग का टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी चोरी मिला। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें