फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदातों की राजधानी: दिल्ली में आभूषण विक्रेता से लूटपाट, हिमाचल में करनी थी डिलीवरी; अब CCTV से खुलेगा राज

Sat, 28 Sep 2024 09:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गुलाबी बाग इलाके में आभूषण विक्रेता से 4.40 किलोग्राम सोने के गहने और बिस्कुट लूटे गए हैं।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलाबी बाग इलाके में बदमाशों ने एक आभूषण विक्रेता से 4.40 किलोग्राम सोने के गहने और बिस्कुट लूट लिए। कारोबारी घटना के समय ऑटो से गहने लेकर सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

विज्ञापन


उन्हें गहने को हिमाचल प्रदेश के एक ज्वेलरी शोरूम में डिलिवरी करना था। कारोबारी की पहचान काशी नाथ के रूप में हुई है। वह करोलबाग से ज्वेलरी खरीदकर उसे हिमाचल में डिलीवरी करते हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश स्कूटी और बाइक पर उनका करोलबाग से पीछा कर रहे थे। गुलाबी बाग थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना बृहस्पतिवार रात की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें