फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोकुलपुरी थाना पुलिस ने किया लूट का खुलासा, एक बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्व जिला पुलिस ने गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए इलाके के एक घोषित बैड कैरेक्टर समेत तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। डीसीपी उत्तर पूर्वी राहुल अलवाल के अनुसार यह घटना 28 अक्टूबर की है। गोकुलपुरी थाने में अभिषेक (27 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 8 बजे जब वह भागीरथी विहार की गली नंबर 13 के पास अपनी रेहड़ी पर कचरा एकत्रित कर रहा था तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे अचानक घेर लिया और उसका मोबाइल फोन जबरन लूटकर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पूर्व जिला पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल और उसके आसपास के तमाम रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज की कड़ी से कड़ी जोड़ने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर कई छापेमारी की और तीनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान अब्बास उर्फ टोटू जो गोकुलपुरी थाने का घोषित बैड कैरेक्टर है जिस पर पहले से लूटपाट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं। शोएब उर्फ अब्बास (18 वर्ष), राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें