संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गोकलपुरी थाना पुलिस ने रात को गश्त के दौरान एक युवक को अवैध देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भगीरथी विहार निवासी राजा अब्बास (28) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी लूट, स्नैचिंग और जुआ अधिनियम से जुड़े मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 4 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे टीम में नियमित गश्त कर रहे थे, तभी उसे दबाेचा गया।