ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद शत्रुघन सिन्हा, जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव अनुराग सक्सेना, जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिणी रंजन और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ई. सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य महानुभावों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ‘कमला देवी कॉम्पलेक्स’, मल्टीपपर्स हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. प्रियरंजन त्रिवेदी, कमल नारायण दास और शेफालिका वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। वहीं, ज्ञानेंद्र रावत, डॉ. राकेश भटनागर, ई. पुष्पांजलि वर्मा, डॉ. पूनम कर्ण, डॉ मीरा श्रीवास्तव, डॉ अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र के. सक्सेना, डॉ. निरुपमा श्रीवास्तव, डॉ. मंजू सक्सेना, अभय वर्मा, मधु बाला श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार दास, शीला गौर, जुबिन सिन्हा, आनंद सिन्हा, अनिल कुमार दास, दिवाकर वर्मा, सोमिका श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, निर्दोष कुमार, रुचिता सिन्हा, अकु श्रीवास्तव, पंकज कर्ण, गिरीश माथुर, अनूप अस्थाना, सुषमा श्रीवास्तव, संजय रायजादा, डॉ. महीप भटनागर, मनीष बादल, केबी अस्थाना और रीमा सिन्हा को महादेवी वर्मा सम्मान दिया गया। दिल्ली प्रदेश मीडिया अध्यक्ष प्रजेश शंकर ने यह जानकारी दी।