दूसरे मामला सेक्टर-51 महिला थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती करीब छह साल पहले सेक्टर-38 के रहने वाले शुभ सोहित से हुई थी। उसने दोस्ती का फायदा उठाते हुए उसके साथ 1 अगस्त 2017 को शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ नौ नवंबर 2018 तक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर युवती से कीं अश्लील बातें
वहीं बादशाहपुर थाना क्षेत्र में युवती से अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में एक युवती ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम पर अजय सोलंकी नाम का युवक दोस्त है। उसने इंस्टाग्राम पर उसे कई पोस्ट पर टैग करते हुए न केवल उसे अपशब्द कहे बल्कि कई अश्लील बातें भी कहीं। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।