नई दिल्ली। प्रह्लादपुर राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में शनिवार को विद्या वाहिनी योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें दी गईं। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने ये साइकिलें बांटीं। मंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। आर्थिक या अन्य परेशानियों से किसी बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो। विद्या वाहिनी योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देना। यह उन्हें आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने को प्रोत्साहित करेगी। कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। ब्यूरो