फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इश्क ऐसा भी: दोस्ती, प्यार और शादी तक जा पहुंची बात, जानें फिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी को चाकू से गोद डाला

Sat, 11 Feb 2023 09:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

युवका का गला रेतने के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला कर किया गया। बाद में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये युवक की दोस्ती आरोपी लड़की से हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित बोंटा पार्क में एक युवती ने परिवार के साथ मिलकर सिविल इंजीनियर युवक को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में युवक गौतम चौधरी (25) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर गौतम चौधरी की मंगेतर साधना (19) व उसके 15 वर्षीय भाई को दबोच लिया है।

विज्ञापन


बिहार के दरभंगा के रहने वाले गौतम की सोशल मीडिया के जरिये साधना से दोस्ती हुई थी। दोनों की शादी भी तय हो गई। गौतम के परिवार ने आरोप लगाया कि युवती ने गौतम का आर्थिक शोषण करने के बाद उससे शादी से इनकार कर दिया। गौतम ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसे दिल्ली बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश है।

पुलिस के मुताबिक गौतम परिवार के साथ दरभंगा, बिहार में रहता है। वह पेशे से सिविल इंजीनियर है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। फिलहाल उसकी कंपनी को केरल में काम करना था। बृहस्पतिवार को वह ट्रेन से दिल्ली आया था। यहां से उसे केरल की ट्रेन पकड़ना थी। परिवार का आरोप है कि साधना ने उसे मिलने की बात कर सिविल लाइंस स्थित बोंटा पार्क बुलाया।

वहां उसका गला रेतने के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में गौतम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिये गौतम की दोस्ती दिल्ली के आदर्श नगर निवासी युवती साधना से हुई थी। दोनों ने शादी करने का मन बनाया और शादी तय भी हो गई। आरोप है कि साधना ने गौतम से महंगे-महंगे तोहफे मंगाना शुरू कर दिया।

गौतम ने भी साधना की हर ख्वाहिश को पूरा किया। लेकिन बाद में उसने गौतम को नजरअंदाज कर शादी से इंकार कर दिया। गौतम ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपियों ने वेलनटाइन वीक मनाने के लिए उसे बोंटा पार्क बुलाया था। वहां साधना, उसके भाई व अन्यों ने चाकू से उस पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। बाद में आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने खून से लथपथ गौतम को वहां पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने साधना और उसके भाई को दबोच लिया। वारदात में साधना के पिता व अन्यों का हाथ भी बताया जा रहा है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें