फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले ने छात्रा को दिए गहरे जख्म: बोल नहीं पा रही पीड़िता, हमलावरों में इस लड़के की भूमिका पर अटकी पुलिस की सुई

Wed, 14 Dec 2022 08:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इसी घर में दूसरी मंजिल पर रहता है पीड़िता का परिवार - फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में तेजाब हमले का शिकार हुई छात्रा का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद से वह बुरी तरह सहमी हुई है। परिजनों का कहना है कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार का कहना है कि उनकी बेटी ने कभी किसी लड़के के पीछा करने या परेशान करने की बात उनको नहीं बताई थी। अब उसके साथ किसने ऐसा किया, परिवार को इसकी खबर नहीं है। पुलिस की कई टीमें पड़ताल कर रही हैं। छात्रा की छोटी बहन की काउंसलिंग कराकर उससे भी पूछताछ करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
इसी मंजिल पर रहता है परिवार - फोटो : अमर उजाला
एक परिजन ने बताया कि परिवार मोहन गार्डन इलाके के दूसरी मंजिल स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहता है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक सात साल का छोटा भाई और 13 साल की छोटी बहन हैं।
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल दिखाता चश्मदीद - फोटो : अमर उजाला
छात्रा द्वारका सेक्टर-12 के एक नामी पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि छोटी बहन आठवीं में पढ़ती है। दोनों बहनें रोज पड़ोस के एक लड़के साथ मेट्रो में सवार होकर स्कूल जाती हैं। सुबह करीब 7.29 बजे दोनों घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

4 of 6
इसी जगह छात्रा पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
अभी वह घर से चंद कदमों की दूरी पर ही पहुंची थीं कि आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। छोटी बहन थोड़ा पीछे चल रही थी, इसलिए वह हमले के दौरान बाल-बाल बच गई। उसने ही घर जाकर माता-पिता को सारी बात बताई थी।
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों का अच्छी तरह से पता था कि छात्रा किस समय घर से निकलती हैं। ऐसा लगता है कि आरोपी घटना स्थल से कुछ दूर खड़े होकर उनके आने का इंतजार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुबह इसी जगह हमलावरों ने छात्रा पर फेंका था तेजाब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिस लड़के को हिरासत में लिया गया है, उसका वारदात में क्या रोल है, उसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पकड़ा गया लड़का भी छात्रा के घर से कुछ दूर ही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें