फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमी कर बैठा गलती: इंस्टा पर दोस्ती, लड़की के बुलावे पर घर गया, हुआ ऐसा कि पैरों पर न हो पा रहा खड़ा

Sun, 06 Aug 2023 07:59 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

घायल नाबालिग के परिजन ने बताया कि उनके पास किशोरी की कई चैटिंग मौजूद हैं।ईकोटेक-3 थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दादरी के एक गांव निवासी नाबालिग लड़के को ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की किशोरी से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। परिजन के कहने पर किशोरी ने कॉल कर नाबालिग को अपने घर बुलाया और परिजन ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग के हाथ-पैर और दांत टूट गए। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में लड़की के पिता, भाई व चाचा आदि पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Trending Videos

बदालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके 16 वर्षीय छोटे भाई की एक किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसकी भनक किसी तरह उसके परिजन को लग गई। आरोप है कि परिजन ने किशोरी से कॉल कराकर उनके नाबालिग भाई को अपने घर बुला लिया। आरोपियों ने नाबालिग किशोर को लाठी-डंडों से बेरहीमी से पीटकर जानलेवा हमला किया है। 
विज्ञापन

इससे नाबालिग के हाथ-पैर और दांत टूट गए और हालत गंभीर बनी हुई है। घायल नाबालिग के परिजन ने बताया कि उनके पास किशोरी की कई चैटिंग मौजूद हैं। भाई को भी किशोरी के फोन से कॉल कर घर बुलाया गया है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा तरमीम की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें