फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा जैसा हत्याकांड: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली महिला की लाश, बिखरे मिले अंग

Wed, 12 Jul 2023 10:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग स्थानों पर शव के अवशेष मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को आज सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने बताया कि दो काले पॉलीथिन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में कटा हुआ सिर रखा था और दूसरे में बॉडी के दूसरे हिस्से थे। लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है।

श्रद्धा के शव के भी किए गए थे टुकड़े
श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को दहला दिया था। श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में फेंका था। इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब छह महीने बाद श्रद्धा की हत्याकांड खुला था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें