फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का वादा कर बनाए संबंध: 25 साल की युवती का दरिंदगी के 16 महीने बाद छलका दर्द, बोली- अब वो छुड़ा रहा पीछा

Sun, 02 Apr 2023 05:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

शादी की बात पर आरोपी अब पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। परेशान होकर युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह 25 साल की है और पल्ला इलाके में परिवार के साथ रहती है। उनके पड़ोस में सूरज नाम का युवक भी परिवार के साथ रहता है। करीब दो साल पहले उसकी सूरज के साथ दोस्ती हुई थी। नवंबर 2021 में सूरज ने उसे एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया और उसी नंबर से उससे बात करने को कहा। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। सूरज ने एक दिन कहा वह उससे प्यार करता है। 

इस पर पीड़िता ने उसे केवल एक दोस्त कहकर बात को टाल दिया। दिसंबर 2021 में आरोपी उसे घर गया और देखा परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर सूरज ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने कहा वह उससे शादी करेगा।
विज्ञापन

पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बार-बार कहने पर आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देने लगा। परेशान होकर युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें