फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती में मिला धोखा: साथी कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर फिर बनाया हवस का शिकार, तीसरी बार टूटा सब्र

Wed, 19 Apr 2023 07:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2018-19 में वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। कंपनी में ही काम करने वाले गांव अलावलपुर निवासी राहुल के साथ उसकी जान पहचान हो गई और एक दिन भट्ठा पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी से साथी कर्मचारी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर दोबारा दुष्कर्म किया। तीसरी बार महिला ने साथ चलने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2018-19 में वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। कंपनी में ही काम करने वाले गांव अलावलपुर निवासी राहुल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। एक दिन राहुल उसे गांव पृथला स्थित भट्ठा पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन

उसके बाद करीब छह माह पहले आरोपी उसे धमकी देकर पलवल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी से तंग आकर उसने कंपनी छोड़ दी और दूसरी कंपनी में काम करने लगी। बीती 31 मार्च को वह कंपनी जा रही थी। पृथला पुल के समीप आरोपी राहुल ने उसे रोक लिया और साथ चलने के लिए कहने लगा। उसने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चल गया। आरोपी राहुल से उसे जान से खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें