जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने पुत्री को शादी न करने पर हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी आरोपी युवक गलत मैसेज भेजकर उनकी पुत्री पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है।
आरोपी की हरकत से पीड़ित पुत्री और अन्य परिजन दहशत में हैं और उन्हें अनहोनी की आशंका बनी हुई है। देहात पुलिस ने आरोपी शाहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि देहात पुलिस को मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।