फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म: जॉब के बहाने बुलाया मिलने, फिर गाड़ी में बैठाकर बारी-बारी की दरिंदगी

Thu, 13 Apr 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

युवती का कहना है आरोपी कुछ दिन पहले उसे मिला और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली में रहने वाले एक युवती ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। ये भी आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने शिकायत में कहा है कि उसके साथ ये वारदात तीन वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि बुधवार को एक युवती ने एक लिखित शिकायत मालवीय नगर थाने में दी थी। उसने बताया कि करीब तीन साल पहले 2020 में उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए अनुभव नाम के युवक से हुआ। उस समय वह जॉब की तलाश कर रही थी। बाद में अनुभव ने उसे मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। उसकी गाड़ी में दो और दोस्त पहले से सवार थे। युवती का आरोप है कि कार में बैठने के बाद वो उसे सड़क पर घुमाते रहे और बेगमपुर एरिया में दो युवकों ने उसके साथ कार में गैंगरेप किया। 
विज्ञापन

आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। अनुभव ने कहा कि अगर वह किसी को इसके बारे में बताएगी तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर वायरल कर देगा। युवती का कहना है आरोपी कुछ दिन पहले उसे मिला और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें