फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेबी आशिक: दोस्ती के बाद प्यार फिर चार साल तक लिव इन में रहे, युवक ने छिपाई ये सच्चाई, लड़की ने कूदकर दी जान

Sun, 23 Jul 2023 08:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

मृतका के भाई ने बताया कि रविवार रात आरोपी ने उसकी बहन को जमकर पीटा। रात 1.30 बजे सोनम ने फोन कर आपबीती बताई थी। जिसके बाद उसने फ्लैट की मालकिन को मामले के बारे में बताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैर समुदाय के एक युवक ने नाम छिपाकर नर्स से दोस्ती की और उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। नर्स को आरोपी के धर्म के बारे में पता चला तो उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार की रात उसने महिला को जमकर पीटा। इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता दूसरी मंजिल से कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सिंभावली निवासी 30 वर्षीय सोनम अपने पति से विवाद के बाद अलग रह थी। पिछले कुछ समय से वह फ्रीगंज रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। महिला के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अस्पताल में मोहल्ला रफीक नगर निवासी मोहसिन भी नौकरी करता था। मोहसिन ने अस्पताल में अपना सही नाम दर्ज कराया था लेकिन उसने स्टॉफ व अन्य लोगों से अपना नाम राहुल बताया था और इसी नाम से लोग उसे पुकराते थे। आरोप है कि उसने उसकी बहन को लव जिहाद में फंसाने के लिए उसने अपना धर्म छिपाए रखा।

इसके बाद उसकी बहन से बातचीत करने लगा। आरोपी ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसा लिया और पिछले करीब दो वर्षों से वह बहन के साथ दिल्ली रोड पर आनंद विहार स्थित एक फ्लैट में लिव इन रिलेशन में रह रहा था। युवक ने आरोप लगाया कि हाल ही उसे राहुल के असली धर्म के बारे में पता चला था, जिसके बाद से वह उसका उत्नीडऩ कर रहा था। जिसके बाद नर्स ने अपने परिजनों से इस बात के बारे में बताया था। आरोपी उसके कमाए रुपयों पर ऐश कर रहा था।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि रविवार रात आरोपी ने उसकी बहन को जमकर पीटा। रात 1.30 बजे सोनम ने फोन कर आपबीती बताई थी। जिसके बाद उसने फ्लैट की मालकिन को बताया। फ्लैट मालिक ने अपने पिता को सोनम को बचाने के लिए भेजा। आरोप है कि बीच बिचाव के दौरान उसकी बहन परेशान होकर फ्लैट की बालकनी से कूद गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मृतका के बाल भी पड़े थे। सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें