पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 मई को 11 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ द्वारका साउथ थाने पहुंची। बच्ची ने बताया कि वह इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसने आरोप लगाया कि स्कूल के शिक्षक अमित उन्हें अनुचित तरीके से पीठ और कंधे को छुआ है।
शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग करवाई और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इसी तरह की एक अन्य शिकायत शुक्रवार को मिली है। पुलिस शिकायत पर मामला दर्ज कर शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।