फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूट्यूबर गिरफ्तार, दोस्त के घर से 50 हजार रुपये और मोबाइल किया था चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। पुलिसकर्मी बनकर रील बनाने वाले और युवतियों से मित्रता कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले यूट्यूबर संदीप को कौशांबी थाना पुलिस ने रविवार को साहिबाबाद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वैशाली सेक्टर एक में दोस्त के घर से मोबाइल और 50 हजार की नकदी चोरी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी युवक की बहन से मित्रता कर घर आकर रुका था और देर रात के सोने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के घर से खाकी वर्दी व दस्तावेज भी बरामद किए।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का ने बताया कि सात अप्रैल को वैैशाली सेक्टर-एक निवासी युवक ने घर से 50 हजार की नकदी और एक मोबाइल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। चोर की तलाश में चार टीम को लगाया गया था। टीम ने सीसीटीवी, सर्विलांस, फिल्ड सूचना से संदीप कुमार पुत्र बेगराज सिंह निवासी गांव बहादुरगढ़ थाना दौराला मेरठ के रूप में की। आरोपी संदीप गांव साहिबाबाद में किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस वर्दी में वीडियो रील बनाता था। रील बनाकर फॉलोअर बढ़ाकर लाखों रुपये कमाता था।
पुलिस की वर्दी से कई लड़कियों को आकर्षित कर प्रभावित किया था। वह सात अप्रैल को अपनी महिला दोस्त के घर रुका था। सभी लोगों के सोने पर मौका पाकर 50 हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी कर भाग गया था। चोरी के फोन को राह चलते व्यक्ति को दो हजार रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन


वर्दी, परिचय कार्ड समेत सामान बरामद
घर की तलाशी पर पांच खाकी कमीज, दो पैंट, एक बैरट कैप, एक गर्म टोपा, एक जोड़ी काले जूते, एक काला चश्मा, एक पेन, एक पुलिस नेम प्लेट, एक उप्र पुलिस परिचय कार्ड संदीप कुमार, बिना नाम पता परिचय पत्र, सात फोटो वर्दी वाले, एक सीटी वाली डोरी, खाकी बेल्ट, दो पुलिस बैज, एक बैग और चोरी के छह हजार रुपये बरामद किए। वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर है कि आरोपी वर्दी पहन कर ठगी या अन्य आपराधिक घटनाओं को तो अंजाम नहीं देता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें