फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: जूते खरीदने आए युवकों ने शोरूम में किया हंगामा, दुकानदार के साथ की मारपीट और हवाई फायरिंग

Sun, 16 Apr 2023 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

करीब एक घंटे जूते देखने के दौरान युवकों ने एक जूते का रेफर फाड़ दिया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। युवकों ने फोन कर अपने साथी बुला लिएऔर मिलकर युवकों ने मारपीट की।
विज्ञापन
जूते खरीदने आए युवकों ने शोरूम में की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में जूते खरीदने आये तीन युवकों द्वारा दुकानदार और उनके परिजनों को पीटने का मामला सामने आया है। भागते हुए युवकों ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना में दो लोग घायल हो गये। दोनों घायलों का यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है । 

विज्ञापन

जितेंद्र यादव निवासी नेहरू नगर का गांधीनगर में शूज स्टूडियो के नाम से जूतों का शोरूम है। उनका बेटा निखिल यादव व कर्मचारी राहुल शोरूम में मौजूद थे। दोपहर करीब 2:00 बजे तीन युवक जूते लेने उनके शोरूम पर पहुंचे। 


करीब एक घंटे जूते देखने के दौरान युवकों ने एक जूते का रेफर फाड़ दिया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। युवकों ने फोन कर अपने साथी बुला लिए। युवकों ने मारपीट की। मारपीट में प्रियंकर यादव और पीयूष यादव घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें