साहिबाबाद। शालीमार गार्डन निवासी इंद्रेश कुमार ने क्षेत्र निवासी मयंक शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दो अगस्त को दोनों के बीच विवाद बाइक हटाने को लेकर हुआ। दर्ज मामले में इंद्रेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1ः30 बजे वह एक दुकान के पास सड़क पर खड़े होकर अपने दोस्त साहिल के बात कर रहे थे। उसी समय मयंक शर्मा बाइक लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने जबरन बाइक हटाने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि मयंक शर्मा ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उनके चेहरे पर हमला किया और नाक की हड्डी तोड़ दी। उनके दोस्त ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोपी मौके से भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।