फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: छात्रा ने पीछा करने का विरोध किया तो मनचले ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Sat, 22 Oct 2022 08:24 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर

सार

नगर की कॉलोनी निवासी छात्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह बुलंदशहर स्थित अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में कॉलोनी निवासी पंकज बाइक से उसका पीछा करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीछा करने से मना करने पर युवक ने छात्रा को दी धमकी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद क्षेत्र में एक छात्रा ने उसका पीछा कर रहे एक मनचले से इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर की कॉलोनी निवासी छात्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह बुलंदशहर स्थित अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में कॉलोनी निवासी पंकज बाइक से उसका पीछा करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कॉलोनी तक उसका पीछा किया।

छात्रा ने बताया कि धमकी को लेकर वह काफी डरी हुई है। निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें