फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस अड्डे पर युवक को घेरकर पीटा, बाइक और मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बस अड्डे पर बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की और बाइक व मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के पुराना शिव मंदिर निवासी लालसा ने पुलिस को बताया कि 25 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह किसी काम से साहिबाबाद बस अड्डे पर गए थे। उसी दौरान वहां कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने मारपीट करते हुए उनकी बाइक और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें