फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्किंग के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Mar 2023 01:07 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

पप्पन की कहानी पुलिस की समझ से परे है। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में सो रहे भूरा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का मामला सामने आया है। पार्किंग के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। युवक के दोस्त ने अपने तीन परिचितों पर पर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस और एनडीआरएफ टीम शव की तलाश में जुटी है। पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

फार्म हाउस पर मंगलवार रात पप्पन और उसका दोस्त भूरा सोए हुए थे। पप्पन का आरोप है कि उनके तीन परिचित फार्म हाउस में पहुंचे और भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव ले जाकर मुरादनगर के पास गंगनहर में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी देहात रवि कुमार ने बताया कि पप्पन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम एनडीआरएफ की मदद से गंगनहर में शव की तलाश कर रही है। जिन पर आरोप लगाया गया है उनसे बात करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फार्म हाउस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।

 


कहानी समझ पाना कठिन
पप्पन की कहानी पुलिस की समझ से परे है। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जब भूरा की हत्या की गई तो विरोध क्यों नहीं किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पप्पन की पिटाई क्यों नहीं की। आरोपी शव लेकर गंगनहर तक गए तो पप्पन ने शोर क्यों नहीं मचाया। पुलिस ऐसे कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

 

पप्पन और भूरा में चल रहा था विवाद

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो पप्पन और भूरा की फार्म हाउस के बराबर में पार्किंग है। पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पप्पन से पूछताछ और आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें