फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sun, 03 Mar 2024 04:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल से आसपास के गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव चितसोना अल्लीपुर निवासी गजब सिंह (36) शनिवार की देर बाइक से शाम स्याना की ओर से अपने गांव लौट रहा था। क्षेत्र के केशोपुर सठला मोड़ स्थित एक फार्म हाउस के पास बीबीनगर की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गजब सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक की मां संतोष देवी ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना के अनावरण के प्रयास में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें