फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जनरेटर में करंट उतरने से डीजे बजा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। जनरेटर में करंट उतरने से डीजे बजा रहे युवक की झुलसकर मौत हो गई। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। गंगाविहार कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा (26) जलालपुर रोड स्थित त्रिमूर्ति विहार में छोटे हाथी गाड़ी के पीछे बैठकर डीजे चला रहा था। वाहन में जनरेटर भी रखा हुआ था। त्रिमूर्ति विहार से गुजरते समय अचानक जनरेटर में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से गौरव गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें