लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की गोविंद टाउन कॉलोनी में तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद टेंपो चालक और उसके साथी ने युवक के साथ मारपीट भी की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गोविंद टाउन कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब 2:15 बजे वह पाइपलाइन चौक से पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आए टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर चालक और उसके साथी ने मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने बचाया तो वह भाग गए। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी