फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। तेज रफ्तार कार ने सब्जी मंडी साहिबाबाद के पास स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत लिंक रोड थाना पुलिस को दी है। साहिबाबाद गांव निवासी सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात नौ बजे उनका भांजा कपिल कुमार स्कूटी पर वैशाली से घर आ रहा था। सब्जी मंडी के सामने राग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर भाग गया था। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालक को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें