फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सीमापुरी बार्डर पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से दो भाई घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार चालक की पहचान कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा में रहने वाले महेंद्र पाल ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ मार्च को वह और पत्नी शादी में गए थे। उनके बेटे हरि प्रकाश और चंद्र ई-रिक्शा में दिलशाद गार्डन से साहिबाबाद बेड़ लेकर जा रहे थे। हरि प्रकाश ई-रिक्शा चला रहा था जबकि चंद्र पीछे बेड पकड़कर बैठा था। सीमापुरी बार्डर के पास एक चालक ने लापरवाही से कार चलाकर चलते ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से आरोपी भाग गया। घायल भाइयों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चंद्र की मौत हो गई। वहीं, हरि प्रकाश के पैर और अन्य हिस्से में चोट लगने से अभी इलाज चल रहा है। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि चालक की जल्द पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें