फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की सोमवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बॉर्डर थाना क्षेत्र के 100 फुटा रोड की है। आरोपी चालक घटना के बाद वाहन लेकर भाग गया। शिव कुमार (38) निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार को वह किसी काम से सौ फुटा रोड की तरफ जा रहे थे। जब वह कीर्ति विहार कॉलोनी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले कागजात से पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें