इंदिरापुरम। विधायक कॉलोनी के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 30 वर्षीय राजू प्रजापति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। मृतक राजू के परिजनों ने बताया कि वह मूलरूप से ग्राम पनवाड़ी थाना भगवा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था। मंगलवार को उसका उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। विवाद क्या हुआ है इसकी जांच की जा रही है।