फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रताप विहार स्थित चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाला 35 वर्षीय प्रवीण कुमार बिजली का काम करता था। बुधवार रात वह छत पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। छत पर रेलिंग नहीं लगी थी। इसी दौरान अंधेरे में पैर फिसलने से प्रवीण छत से नीचे आ गिरा। चीख सुनकर परिजन प्रवीण को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें