फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दिल्ली जाने वाले एनएच-नौ पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सुरेंद्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस ने उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र के भाई अरविंद ने बताया कि वह मूलरूप से शाहजहांपुर काठ के गांव छिकराहन के रहने वाले हैं। चार दिन पहले ही सुरेंद्र कामकाज के लिए गाजियाबाद आए थे। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि सुरेंद्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा कैसा हुआ इसकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सुरेंद्र कहां काम करते थे इसकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें