फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाले में गिरने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर अशोक विहार के सामने नाले में गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो शव को नाले से निकलवाया। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। आशंका है कि पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। मृतक ने हल्के भूरे रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग का लोवर पहन रखा था। काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें