16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले में एक युवक ने गार्डेनिया सोसाइटी की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया।