फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पारिवारिक विवाद में फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के प्रधानपुरम स्थित शिवपुरम में मंगलवार तड़के तरुण त्यागी (28) ने पारिवारिक विवाद में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोमवार की शाम को परीक्षा देकर पत्नी के घर देरी से आने के कारण विवाद हुआ था।
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तरुण नंदग्राम के रहने वाले थे। यहां वह पत्नी कंचन और सात साल के बेटे के साथ रहते थे। तरुण एक कंपनी के स्पेयर पार्ट्स के स्टोर पर मैनेजर थे। कंचन बीबीए की पढ़ाई कर रही हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को वह परीक्षा देकर देरी से घर पहुंची। इस बात पर तरुण और कंचन के बीच कहासुनी हो गई। नाराज होकर तरुण पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए थे। कंचन रात करीब एक बजे तरुण को मनाकर नीचे ले आई और दोनों अपने कमरे में सो गए। कंचन की तड़के करीब पौने पांच बजे आंख खुली तो तरुण बिस्तर पर नहीं मिले। पहली मंजिल पर जाकर देखा तो तरुण का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या होना प्रतीत हो रहा है।

दिव्यांग सुनील तथा उनकी माता मोनी देवी 91 में घर पर किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें